फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंक ही नहीं, सोच और व्यक्तित्व भी तय करते हैं भविष्य

विज्ञापन
नई दिशा कार्यक्रम में सवाल पूछते छात्र। - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। अप्रैल माह में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, वहीं घरों में भी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जतन कर रहे हैं। ऐसे में पंखा और कूलर ही लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही इनकी बिक्री में भी तेजी आई है। बाजार में इस समय खासकर कम बिजली खपत वाले सीलिंग फैन, टेबल फैन और एनर्जी सेविंग कूलर की मांग अधिक देखी जा रही है। लोग ऐसे उपकरण खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिनसे राहत भी मिले और बिजली का बिल भी ज्यादा न बढ़े। शहर के दुकानदार रजत बरनवाल ने बताया कि मार्च के मुकाबले अप्रैल में पंखों की बिक्री में करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए कम बिजली खपत वाले नए मॉडल के पंखे मंगाए गए हैं, जिनकी खरीदारी तेजी से हो रही है। सामान्य सीलिंग फैन 1200 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपये तक मिल रहे हैं। वहीं ब्रांडेड और एनर्जी सेविंग पंखों की कीमत 2500 से 4500 रुपये तक है।
टेबल फैन 900 से 2000 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। दुकानदार शुभम गुप्ता ने बताया कि ऐसे कूलर भी उपलब्ध हैं जो कम बिजली में बेहतर ठंडक देते हैं। इनकी कीमत भी ग्राहकों के बजट के अनुसार है। कूलर की कीमत 4000 रुपये से शुरू होकर 12000 रुपये तक है, जो उसके आकार और फीचर्स पर निर्भर करती है। छोटे रूम कूलर जहां सस्ते हैं, वहीं बड़े डेजर्ट कूलर की कीमत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें