फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने नहीं, पूजा को घर वालों ने ही मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में युवती की लाश पोखरे में मिली थी। पुलिस ने बुधवार को इस मामले का खुलासा कर दिया। उसकी हत्या उसके संगे दो चाचा ने मिल की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

असवनिया गांव निवासी उदयभान का परिवार हरियाणा में रहता है। उसकी पुत्री पूजा बीए की परीक्षा देने के लिए चार जुलाई को गांव आयी थी। 13 जुलाई की रात वह घर से गायब हो गई और 14 जुुुलाई की सुबह उसकी लाश गांव के पोखरे से बरामद हुई। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही रोहित, सौरव व राम प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तीनों को हिरासत में लेने पर पुलिस ने थाने का घेराव किया। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या चाचा चंद्रभान व सूर्यभान ने ही की है। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि पूजा के मोबाइल पर गांव के रोहित का कई बार फोन आया। इसके बारे में पूछने पर पूजा ने उल्टी-सीधी बातें करनी शुरू कर दी तो उन्होंने उसका बाल पकड़ कर मुंह दीवार में दबा दिया गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे लाश को पोखरे में फेंक दिया। खुद के बचाव में उसके लापता होने की बात गांव में फैला दी।
युवती की लाश बरामद होने के बाद दोनों चाचा लाश लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची थी। उसी समय से मामला संदिग्ध लग रहा था। काफी प्रयास के बाद हत्या के तार जोड़ने में सफलता मिली और दोनों चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। -मनोज रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें