फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीसी कैमरे की निगरानी में होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 29 अप्रैल से शुरू होने वाले नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है। डीएम के न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

दावेदारों को नगर पालिका मोड से सिर्फ प्रस्तावक के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। ड्रोन कैमरे से निगरानी के सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर खाकी तैनात की जाएगी। उम्मीदवार के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, और सब कुछ शांतिपूर्वक निपट सके, इसके लिए प्रशासन खासा तैयारी की है। प्रशासन की कोशिश है कि नामांकन कक्ष में किसी भी प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार लोग प्रवेश कर सकें। कलेक्ट्रेट पर अलग-अलग मार्गों पर नामांकन के दौरान कड़ी नाकेबंदी सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। नामांकन शुरू होने से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव आजमगढ़ पर एक नजर

निर्वाचन की अधिसूचना : 29 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तिथि : छह मई
नामांकन की जांच : सात मई

नाम वापसी : नौ मई
मतदान : 25 मई

मतगणना : चार जून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें