फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गांधी पीजी कॉलेज छात्रसंघ के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
सगड़ी के मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में प्रचार करते प्रत्याशी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से नामांकन होगा। नामांकन को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. हसीन खान ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष के लिए अलग-अलग तीन काउंटर बनाए गए हैं। वहीं, पुस्तकालय मंत्री, शिक्षा संकाय और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए एक अलग काउंटर है। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। प्रत्याशी और प्रस्तावक के अलावा बैरिकेडिंग के अंदर कोई नहीं आएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दो पर्चे बिके। इसमें एक अध्यक्ष और दूसरा महामंत्री के लिए। कुल मिलाकर विभिन्न पदों के लिए कुल 19 पर्चे बिक चुके हैं। 28 नवंबर को मतदान होगा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के जवान लगाए गए हैं। जीयनपुर कोतवाली, रौनापार, बिलरियागंज, महाराजगंज सहित कई थानों की पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। एसडीम सगड़ी राघवेंद्र सिंह और सीओ सगड़ी सिद्धार्थ मौजूद रहेंगे। परिचय पत्र और मूल प्रमाणपत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।
रूट में किया गया परिवर्तन
छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान रूट परिवर्तित कर दिया गया है। जीयनपुर से बिलरियागंज जाने वाले वाहन पकवाइनार, रामगढ़, मधनापार होते हुए बिलरियागंज जाएंगे। वहीं, बिलरियागंज से जीयनपुर जाने वाले वाहन मधनापार, रामगढ़ और पकवाइनार होते हुए जीयनपुर जाएंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कालेज में कल से होगा नामांकन पत्रों का वितरण
आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज में छात्र संघ का चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने बताया कि 23 नवंबर को नामांकन पत्रों का वितरण 11 से दो बजे तक होगा। 25 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। अपराह्न एक बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। अपराह्न दो बजे से नाम वापसी होगी। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें