फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में नामाकंन शून्य, भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिक विद्यालयों में किचन गार्डेन, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से प्रभावित विद्यालयों के निर्माण की प्रगति, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, नि:शुल्क यूनिफार्म आदि बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने बताया कि किचन गार्डेन बनाए जाने के लिए 786 प्राथमिक विद्यालयों को चयनित किया गया है। किचन गार्डेन बनाकर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। किचन गार्डेन की फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थित न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों के लिए 279 विद्यालयों में 257 प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ओर से फर्नीचर का उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया है। सीडीओ को निर्देश दिए कि 279 विद्यालयों में फर्नीचर क्रय किया गया है। इसका सत्यापन अन्य विभाग के अधिकारियों से कराएं। बीईओ को निर्देश दिए कि 22 विद्यालयों द्वारा फर्नीचर का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है। उन विद्यालयों का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। तरवां, लालगंज, ठेकमा में राजकीय निर्माण निगम की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य अब भी अपूर्ण है। अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराएं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अभी कई में नामांकन की स्थिति शून्य है। कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अगले सोमवार तक नामांकन शत प्रतिशत पूर्ण कराएं। नि:शुल्क यूनिफार्म में टेंडर के सापेक्ष कोटेशन पूर्ण नहीं है। जिन-जिन विकास खंडों में टेंडरों के सापेक्ष कोटेशन पूर्ण नहीं है, उन-उन विकास खंडों का कोटेशन पूर्ण कराएं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें