फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली रिमांड, अब 17 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फर्जी पासपोर्ट मामले में एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह पर डीआईजी के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई तो हो चुकी है, लेकिन अभी वाराणसी जेल में बंद अफगानी आबिदुल्लाह व साहबे आलम की रिमांड जनपद पुलिस को नहीं मिल सकी है। इनके रिमांड पर मिलने के बाद और कई पर गाज गिरने की संभावना है। अब 17 फरवरी को रिमांड पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में दो अफगानी नागरिकों की मौजूदगी व फर्जी डाक्यूमेंट बनवा कर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के मामले को दबाने का पूरा प्रयास चल रहा है। डीआईजी की इस मामले में सक्रियता के चलते जनपद पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है। जनपद में कई महीनों से दो अफगानी रहे और उन्होंने फर्जी डाक्यूमेंट बनवा लिया। इतना ही नहीं एक अफगानी किरामतुल्लाह ने तो चार माह पूर्व उन्हीं फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया। जबकि दूसरा अफगानी आबिदुल्लाह पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में वाराणसी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। अफगानी के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। इसके बाद वाराणसी पुलिस व एसटीएफ ने जिले में छापेमारी कर मुख्य सूत्रधार साहबे आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। अफगानी आबिदुल्लाह व साहबेआलम वाराणसी जेल में बंद है। जनपद पुलिस अब इन दोनों की रिमांड को लेकर प्रयास में जुटी है। रिमांड अर्जी पर पहले 10 फरवरी की डेट निर्धारित थी। इसके बाद 13 फरवरी की डेट लगी। इन दोनों डेट पर अभियुक्त कोर्ट में नहीं पेश हुए। अब 17 फरवरी को सुनवाई की डेट पड़ी है। डीआईजी के निर्देश पर इस प्रकरण में शुक्रवार को एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह पर निलंबन की गाज गिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें