फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: भीषण गर्मी और लू से नहीं मिलने वाली राहत, आजमगढ़ सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Thu, 15 Jun 2023 03:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

गर्मी की तल्खी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की तल्खी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह की मानें तो अभी 18 जून तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने आजमगढ़ सहित कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 18 से पश्चिमी यूपी में मौसम बदलने की उम्मीद है। 19 से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें