फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार 18-03-01

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ से शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम व द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनका विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। रैली बीआरसी केंद्र से निकल कर पूरे नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए पुन: बीआरसी केंद्र पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चे नारे लगा रहे थे, कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई मिलकर सब करे पढ़ाई, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे आदि नारे लगा रहे थे रैली जिधर से गुजरती उधर देखने वालों का तांता लग जा रहा था। इस मौके पर एआरपी कमल नयन यादव, विमल प्रकाश, डॉक्टर हरिकेश मिश्र, अवधेश यादव, राजमणि शर्मा, रामकरन, राजेंद्र मौर्य, शाहिदा खातून, होमा परवीन, नीरज यादव, जगदीश श्रीवास्तव , प्रदीप प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें