फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हाथ सैनिटाइज किए कोई नहीं लगा सकेगा अंगूठा

विज्ञापन
मुबारकपुर के नयापुरा सिकठी में सैनिटाइजेशन कराती पालिका की टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में रजिस्ट्री आफिस को खोलने का निर्देश दिया। साथ ही इसके लिए कुछ नियम शर्तें निर्धारित की है। इन नियमों और शर्तों को पालन करने के बाद ही रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। साथ ही रजिस्ट्री आफिस में कार्य करने वाले सभी कर्मियों का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने तीन मई तक पूरे देश में लाक डाउन घोषित कर रखा है। जिसके कारण सरकार के सारे कार्य बंद हैं। सरकारी कार्यालयों में कार्य बंद हैं। जिसके कारण सरकार को होने वाली आमदनी पर भी ब्रेक लग गया है। सरकार को अपनी आमदनी भी बढ़ानी है ताकि लोगों को सेलरी आदि का भुगतान समय पर हो सके। इसके लिए सरकार की ओर से रजिस्ट्री को कुछ नियमों और शर्तों के साथ शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है। अपने जनपद में भी रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो चुका है। सदर रजिस्ट्रार सौरभ राय की मानें तो सरकार ने ई-स्टांप के जरिए रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया है। सरकार ने रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियमित उनके स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया है। साथ ही रजिस्ट्री के दौरान क्रेता और विक्रेता द्वारा लगाए जाने वाले अंगूठे को बिना सैनिटाइज हाथ किए न लगाने का निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। ताकि कार्यालय में आने वाल कर्मचारियों के साथ ही क्रेता और विक्रेता सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें