आजमगढ़। न्यायालय में कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। एडीएम प्रशासन ने कहा कि परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई नकल कराते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि परीक्षा केंद्रों से लगभग 200 मीटर की दूरी के अंदर कोई फोटो कॉपी मशीन या किताब की दुकानें नहीं खुली रहेंगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य चौराहों पर खाद्य सामग्री की शुद्धता की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति रहनी चाहिए।
एनटीए द्वारा चार व पांच जनवरी 2025 को जिले में परीक्षा होनी है। यह परीक्षा दो पालियों होगी। पहली पाली की परीक्षा 10.30 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली तीन बजे से 4.30 बजे तक होगी। बैठक में सभी केंद्रों के प्रभारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।