फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई, पड़ गई नई डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आईडी कार्ड व डॉक्यूमेंटों में फर्जीवाड़ा कर अफगानी नागरिकों द्वारा भारतीय पासपोर्ट बनवाये जाने के मामले में वाराणसी जेल में बंद अफगानी आबिदउल्ला व साहबे आलम की रिमांड सोमवार को नहीं मिल सकी है। दोनों आरोपियों के कोर्ट न पहुंचने के चलते रिमांड अर्जी पर नयी डेट पड़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस व खुफिया विभाग को धत्ता बताते हुए दो अफगानी नागरिक जिले में जहां काफी दिनों से रह रहे थे वहीं फर्जी डॉक्यूमेंट व आईडी बनवा कर एक अफगानी ने जहां भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर लिया था तो दूसरा प्राप्त करने के प्रयास में था और वाराणसी स्थित पासपोर्ट आफिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान धर दबोचा गया। इसी के बाद जिले में अफगानी के होने की जानकारी पुलिस महकमें को हुई और खुफिया विभाग की लापरवाही भी सामने आयी। वाराणसी की टीम पकड़े गये अफगानी से पूछताछ के बाद जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई लोगों को उठाया। जिसमें मुख्य सूत्रधार साहबे आलम भी शामिल रहा। अफगानी आबिदउल्लाह व साहबे आलम वाराणसी जेल में बंद है। एक अन्य अफगानी कीरामतउल्लाह को जनपद पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है जो आजमगढ़ जेल में बंद है। डीआईजी के निर्देश पर आईपीएस इलामारन प्रकरण की जांच कर रहे है। वाराणसी में बंद मुख्य सूत्रधार साहबे आलम व एक अफगानी आबिदउल्लाह की रिमांड के लिए वाराणसी न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। अभियुक्तों के न्यायालय न पहुंचने के चलते सोमवार को रिमांड अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तिथि पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें