फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पहुंचे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह

Sun, 14 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो, आजमगढ़, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आईटीआई मैदान में संत निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय निरंकारी संत समागम की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


 निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज भी शनिवार की शाम को यहां पहुंच गए।
कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अल्प ठहराव, प्याऊ, कैंटीन, लंगर आदि की व्यवस्था की र्गई है। वहीं पंडाल के निकट ही स्वागत कक्ष, प्रेस व पब्लिसिटी, खोया-पाया, ब्रह्मज्ञान कक्ष, डिस्पेंसरी, प्रकाशन, सेवादल कार्यालय, पूछताछ आदि के कार्यालय बनाए गए हैं।

मैदान को साफ-सुथरा और समतल बनाने में सेवादार कई दिन से जुटे हुए हैं। वहीं सत्संग में आने वाले लोगों के दुपहिया वाहन सदर अस्पताल परिसर में और चार पहिया वाहन बलरामपुर के आसपास खड़े होंगे।
विज्ञापन


 जोनल इंचार्ज पंडित राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि लगभग छह वर्षों के बाद निरंकारी सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह का जनपद आगमन हुआ है। रविवार को आयोजित संत समागम में वह वचनामृत से लोगों को सराबोर करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समागम में जनपद के साथ ही पूर्वांचल के कई जिलों से सतसंगी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सदगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज शनिवार की शाम को ही जनपद पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें