फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ में धर्मेद्र से अधिक खर्च कर रहे निरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की जांच के लिए तीन तिथियां 13 मई, 17 मई और 22 मई निर्धारित की गई हैं। मंगलवार को पहली तिथि पर आजमगढ़ के प्रत्याशियों की जांच सर्किट हाउस और लालगंज के प्रत्याशियों के खर्च की जांच नेहरू हाॅल में की गई। प्रत्याशियों द्वारा दिए गए चुनाव खर्च के ब्यौरे पर नजर डालें तो आजमगढ़ लोकसभा सीट पर खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से आगे हैं। वहीं लालगंज में सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर बसपा की डाॅ. इंदू चौधरी और तीसरे स्थान पर भाजपा की नीलम सोनकर हैं।
विज्ञापन

मंंगलवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों द्वारा दिए गए चुनावी खर्चे पर नजर डालें तो भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 18 लाख दो हजार 89 रुपये अब तक खर्च किए हैं। वहीं सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव द्वारा 10 लाख 59 हजार 813 रुपये खर्च किए गए है। बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद द्वारा एक लाख 31 हजार 233 रुपये, जनराज्य पार्टी के पारस यादव ने 25 हजार, मूल निवासी समाज पार्टी के महेंद्र नाथ यादव द्वारा 25 हजार, मौलिक अधिकारी पार्टी के रविंद्र नाथ शर्मा द्वारा 25 हजार, निर्दलीय पंकज कुमार यादव द्वारा 25 हजार और निर्दल शशिधर द्वारा 25 हजार रुपये खर्च करने का हिसाब दिया गया है। जबकि निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार ने अनुपस्थित रहे और अपने चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया।
लालगंज लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए ब्यौरे पर नजर डालें तो सप के दरोगा प्रसाद ने सबसे अधिक तीन लाख 56 हजार 359 रुपये, बसपा की डॉ. इंदू चौधरी ने तीन लाख 19 हजार 810 रुपये और भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने दो लाख 59 हजार 250 रुपये खर्च किया है। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी के गंगादीन ने 22 हजार 880 रुपये, निर्दल रामप्यारे शरण ने 18 हजार 900 रुपये और निर्दल सुष्मिता सरोज ने 32 हजार 440 रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी। जबकि जनता क्रांति पार्टी के बलिंदर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर व सीडीओ परीक्षित खटाना ने कहा कि अनुपस्थित प्रत्याशी दो दिन के अंदर हर हाल में अपने चुनावी खर्च का हिसाब प्रस्तुत करें अन्यथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें