फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी सहित नौ का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत मंगलवार को जीजीआईसी में कोविड-19 को लेकर स्थापित एकीकृत कंट्रोल रूम का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूप प्रभारी सहित नौ लोगों को अनुपस्थित पाया। मौके पर जो लोग मिले उन्होंने भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे। इस पर मंडलायुक्त ने अनुपस्थित मिले सभी लोगों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्वान्ह में मंडलायुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के समय कंट्रोल रूम प्रभारी डा. वाईके राय के साथ ही फीजियो थैरेपिस्ट वैभव सागर सिंह, कंप्यूटर आपरेटर गौतम चैधरी, सीएचओ ढाकल राम प्रजापति, डीईओ अभिजीत कुमार यादव तथा सहायक अध्यापक राम नरायण प्रसाद, कृष्णानंद यादव, आलोक सिंह व ऋषि कुमार अनुपस्थित मिले। जबकि डीईओ रवि मिश्रा, वरिष्ठ सहायक रामजी सिंह व संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं बनाया गया था। मंडलायुक्त ने सभी अनुपस्थितों का ‘नो वर्क, नो पे’ के सिद्धांत के आधार पर अनुपस्थित तिथि का वेतन काटने का के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी प्राप्त करने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के संबंध में उपस्थित डीईओ रवि मिश्रा से पूछा, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके अलावा वह मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। उन्होंने पॉजिटिव पाए गए मरीजों के कांटैक्ट ट्रेसिंग के संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय सिंह से भी पूछा तो वह भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें