फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ विधायकों ने सौंपी स्थलों की सूची, निजामाबाद का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विधानसभा में एक पर्यटन स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देनी की घोषणा की थी। इसके क्रम में पर्यटन विभाग की ओर से सभी विधायकों से स्थलों की सूची मांगी गई थी। निजामाबाद विधायक को छोड़ सभी ने सूची पर्यटन विभाग को दे दी है। विभाग निजामाबाद की सूची का इंतजार कर रहा है। इसके बाद इसे शासन के भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपने गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल के विकास की घोषणा की थी। इसके लिए सरकार की ओर से एक करोड़ तक की धनराशि खर्च करने की बात कही गई थी। सीएम की घोषणा के बाद पर्यटन विभाग की ओर जनपद के 10 विधायकों से स्थल चयव कर उसका प्रस्ताव मांगा गया था। जिलाधिकारी एनपी सिंह की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। पर्यटन विभाग की मानें तो नौ विधायकों की ओर से सूची दे दी गई है। अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने मकरहां स्थित तपसी बाबा स्थान का प्रस्ताव दिया है। लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन ने पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम का प्रस्ताव दिया है। फूलपुर-पवई के विधायक अरुणकांत यादव ने राधा-कृष्ण मंदिर अंबारी और बुढिया माता मंदिर जगदीशपुर को प्रस्ताव में सामिल किया है। मेंहनगर विधायक कल्पनाथ पासवान वे महामंडलेश्वर धाम का प्रस्ताव रखा है। सदर विधायक दुर्गा यादव ने टांड़ी स्थित परमज्योति धाम और पूर्वी मां के स्थान का प्रस्ताव रखा है। सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने शाकालनाथ मंदिर ब्रम्हौली रामगढ़ का प्रस्ताव भेजा है। गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद ने भैरव धाम महाराजगंज और बुढ़वा बाबा शिवपुर का प्रस्ताव रखा है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि मुबारकपुर और दीदारगंज का भी प्रस्ताव मिल गया है। निजामाबाद विधायक आलमबदी से संपर्क नहीं होने के कारण प्रस्ताव अभी मिल नहीं पाया है। उनका प्रस्ताव मिलते ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें