फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Result: कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ में शुरू हुई वोटों की गिनती, मतगणना स्थल पहुंचे कार्यकर्ता

Sat, 13 May 2023 08:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में नगर के डीएवी इंटर कालेज और डीएवी पीजी कालेज में दो नगरपालिका और एक नगर पंचायत की मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हुई। मतगणना को लेकर एसपी आफिस के सामने से ही चार पहिया वाहनों को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ में शुरू हुई मतगणना, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मतगणना स्थलों पर शुरू हो गया। मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी मंदिरों में मत्था टेक जीत का आशीर्वाद मांग मतगणना एजेंटों के साथ केंद्र पर पहुंच गए।

विज्ञापन

नगर के डीएवी इंटर कालेज और डीएवी पीजी कालेज में दो नगरपालिका और एक नगर पंचायत की मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हुई। मतगणना को लेकर एसपी आफिस के सामने से ही चार पहिया वाहनों को वापस कर दिया गया। वहीं गांधी प्रतिमा के बाद दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया। पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते नजर आए। इन सबके बीच मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी मतगणना एजेंटों के साथ पहुंच गए। फैसले की घड़ी नजदीक देख सबकी धड़कनें तेज हो गई थी। किसी को भी मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी।

मीडियाकर्मियों के मोबाइल पर भी रहा प्रतिबंध
आजमगढ़। प्रशासन की ओर से मीडिया कर्मियों का मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित कर दिय गया था। हर बार मतगणना स्थल पर ही एक तरफ मीडिया सेंटर बनाया जाता था। जहां तक मीडिया कर्मी अपने मोबाइल को लेकर जाते थे। लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं कीगई है। जिसके कारण मीडिया अपने समाचार को भेजने के लिए काफी परेशान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें