फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: चुनाव से पहले मतदान का बहिष्कार, आजमगढ़ में लगा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर, खूब हो रही चर्चा

Fri, 28 Apr 2023 01:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के पुरानी कोतवाल से दलालघाट जाने वाले मार्ग पर रोड नहीं वोट नहीं का बैनर लगाया गया है। कारण कि पिछले कई साल से पुरानी कोतवाली से दलालघाट का मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के पुरानी कोतवाल से दलालघाट जाने वाले मार्ग पर रोड नहीं वोट नहीं का बैनर लगाया गया है। कारण कि पिछले कई साल से पुरानी कोतवाली से दलालघाट का मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। कई बार इसे बनाने की मांग की गई लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया है। इससे क्षुब्ध मोहल्ले के लोगों ने सीधे मतदान न करने का फैसला लेते हुए बैनर लगा दिया है।

विज्ञापन




निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां प्रत्याशी वोट मांगने पहुंच रहे तो वहीं दूसरी तरफ मतदाता भी अपनी मांग को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं। इसकी बानगी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में देखने को मिल रहा है। नगर पालिका आजमगढ़ में कुल 25 वार्ड है। जिसमें आसिफगंज वार्ड नंबर 21 भी शामिल है। जिसमें पुरानी कोतवाली से दलालघाट की तरफ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। यहां के लोगों ने रोड की समस्या से आजीज होकर मतदान न करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही वहां रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाया है। ऐसे में यहां प्रत्याशी जाने बचते भी नजर आ रहे है। लोगों का यही कहना है कि हमे जब तक रोड नहीं मिलेगा तब तक हम अपना वोट किसी को नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें