फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किस्त लेकर 1100 लोगों ने नहीं शुरू कराया आवास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के करीब दस हजार लाभार्थियों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी निर्माण नहीं शुरू कराया था। जिसे लेकर परियोजना निदेशक ने ब्लाकों से सूची तलब कर लाभार्थियों को नोटिस जारी कर निर्माण शुरू कराने निर्देश दिए थे। इसके बाद भी 1100 लोगों ने निर्माण शुरू नहीं कराया है। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना के तहत कुल 41 हजार 325 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें कुल 41 हजार 267 लाभार्थियों को आवास की धनराशि आवंटित करने के लिए चयन किया गया। पहली किस्त कुल 40 हजार 410 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। जिसमें कुल करीब दस हजार लाभार्थियों ने निर्माण शुरु नहीं कराया था। इसे लेकर ब्लाक से कई बार नोटिस जारी हुई लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद परियोजना निदेशक ने ब्लाकों से उक्त लाभार्थियों की सूची तलब की। बताया कि उनके निर्देश पर करीब 8900 लोगों ने कार्य तो शुरू करा लिया लेकिन अभी भी 1100 लोगों ने निर्माण अभी शुरू नहीं कराया है। उक्त लोगों को भी निर्माण शुरू कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्य नहीं शुरू कराते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें