फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निरीक्षण में बंद मिला रैन बसेरा, एसडीएम ने एडीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के नगर पंचायत महाराजगंज में शनिवार को एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्हें रैन बसेरा बंद मिला। जहां उन्होंने एडीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि नपं महाराजगंज में रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्हें रैन बसेरा बंद मिला। यहां कार्रवाई के लिए एडीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद भी रैन बसेरा बंद मिलना घोर लापरवाही है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी रैन बसेरों का निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं भी रैन बसेरा बंद पाया गया और कमियां पाई गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें