निधि यादव,खिलाड़ी।- जयपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता
- फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर में तीन दिवसीय इंटर स्टेट खुली प्रतियोगिता में रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें निजामाबाद के बेगपुर खालसा गांव की बेटी व भूतपूर्व सैनिक संजय यादव की पुत्री निधि ने विजय हासिल कर तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निधि ने जीत हासिल कर गांव के साथ-साथ अपने जिले का भी मान बढ़ाने का काम किया है। इसे लेकर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बेगपुर खालसा गांव की निवासी एवं भूतपूर्व सैनिक रहे संजय यादव की बड़ी बेटी निधि यादव को बचपन से ही रोप स्कीपिंग गेम खेलने का शौक था। धीरे-धीरे पिता के सानिध्य में खेलकूद को प्राथमिकता देते हुए परिवार के सहयोग से छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया। इसके बाद पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर में 20 से 22 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। रोप स्कीपिंग खेल में तीन गोल्ड मेडल के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र लेकर क्षेत्र सहित आजमगढ़ का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से खेलने के लिए प्रतिभागी आए हुए थे। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने खेल में प्रतिभाग किया। जिसमें रोप स्कीपिंग में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर तीन गोल्ड मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्राप्त किया। निधि ने इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।