फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेयाऊज व राजापुर सिकरौर गांव बनेगा मॉडल, मिले 77 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के नेयाऊज व राजापुर सिकरौर गांव अब मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 77 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। दोनों गांवों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं को गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं बाकी के 74 गांवों का संशोधित प्रस्ताव बनाया जा रहा है। ताकि उनको भी मॉडल गांव बनाया जा सके। पांच हजार से अधिक आबादी वाले 76 गांवों को मॉडल गांव बनाया जाएगा। गांव में सड़क, नाली के साथ ही रोड लाइट के लिए सोडियम व सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित होंगे। पंचायत भवन को हाईटेक बनाया जाएगा। यहां हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी और ऑनलाइन जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्रों के अलावा पेंशन व सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। स्कूल, कॉलेज व अस्पताल की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। युवाओं को कौशल विकास मिशन समेत सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। लखनऊ निदेशालय में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक समेत अन्य कर्मचारियों ने 76 मॉडल गांव का प्रस्तुतिकरण भी कर चुके हैं। इससे गांव को मॉडल गांव बनाया जाएगा। वहीं बाकी के गांव के लिए संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाना है, ताकि बजट मिलने के बाद उनमें भी कार्य हो सके। जिला समन्वयक पंचायती राज विभाग प्रीति सिंह ने कहा कि जनपद के 22 ब्लॉकों की 76 ग्राम पंचायतों को पहले चरण में मॉडल गांव के तौर पर विकसित किया जाएगा। नेयाऊज व राजापुर सिकरौर गांव के लिए 77 लाख का बजट भी जारी हो चुका है। गांव में जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। वहीं बाकी के 74 गांवों को मॉडल बनाने के लिए संशोधित आगणन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बजट मिलने पर चयनित ग्राम पंचायतों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें