त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथि की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 20 मार्च को समस्त संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर शपथ ग्रहण कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते हुए 10 फरवरी 2023 एवं चार मार्च 2023 को मतगणना कराए जाने का निर्देश दिया गया था। उक्त त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की कार्यवाही समाप्त करते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय आजमगढ़ द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों की सूची भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा गया है। पंचायत उप निर्वाचन में विकास खंड अतरौलिया में दो निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, अहिरौला में एकनिर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायत, एक निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, कोयलसा में दो निर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायत, एक निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, जहानागंज में सात निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, ठेकमा में एक निर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत, तीन निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, तरवां में एकनिर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत, पल्हनी में तीन निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, पवई में एक निर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत, एक निर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायत, फूलपुर में एक निर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत, चार निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, बिलरियागंज में दो निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, मिर्जापुर में एक निर्वाचन सदस्य क्षेत्र पंचायत, दो निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, मुहम्मदपुर में दो निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, रानी की सराय में तीन निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, सठियांव में एक निर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायत, मार्टीनगंज में दो निर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं अजमतगढ़ में दो निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायत, इस प्रकार कुल सात निर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत, पांच निर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायत एवं 32 निर्वाचित सदस्य ग्राम पंचायतों की संख्या हैं।