फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के सभागार में शपथ ग्रहण करते अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। स्थानीय तहसील में बुधवार को सगड़ी अधिवक्ता समिति की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री पति राम यादव, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, सह मंत्री वेद प्रकाश शुक्ल, संजय राय, राजेश कुमार व उपाध्यक्ष के पद पर हरेंद्र सिंह, अखिलेश राय व परमहंस मौर्य को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने अधिवक्ता व न्यायालय के बीच सामंजस्य बनाकर ज्यादा से ज्यादा न्यायालय के संचालन पर बल दिया। जिससे कि लंबित पड़े वादों का निपटारा किया जा सके। वहीं कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रणविजय यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि अधिवक्ता गरीब व असहाय की लड़ाई के लिए आगे आएं जिससे सभी को न्याय मिल सके। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश राय, पूर्व मंत्री अरविंद पाठक, अजय सिंह, अवनीश, प्रदीप राय, आशीष मिश्रा व अमरिंदर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें