फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मिली नहीं, पहली ने भी ले लिया तलाक

Wed, 04 Oct 2017 11:49 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली में खड़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली में बुधवार दोपहर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी को बदरका पहुंच गया। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस पहुंची, लेकिन निकाह हो चुका था।
विज्ञापन


पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पहली पत्नी की मांग पर काफी ना-नुकुर के बाद पति ने उसे तो तलाक दे दिया, लेकिन दूसरी भी तलाक के लिए अड़ गई। देर शाम तक कोतवाली में समझौते के प्रयास चल रहे थे।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी सलीम उर्फ कमर पुत्र शहीद अली की शादी तीन वर्ष पूर्व उजरा खातून पुत्री मो. इकराम निवासी बनावां गंभीरपुर से हुई थी। उजरा का आरोप है कि सलीम ने विदेश में नौकरी करने की बात बता शादी की थी।
विज्ञापन


दो लाख नगद, जेवर और सामान दहेज में लिया था, जबकि वो नाई का काम करता है। एक साल बाद काफी प्रताड़ित करने के बाद उसने उजरा को घर से निकाल दिया। तब से वो मायके में रह रही थी। उसे पता चला कि मंगलवार को सलीम शहर कोतवाली के बदरका मोहल्ला निवासी अंजुम आरा पुत्री अली अहमद से दूसरी शादी कर रहा है।

उजरा शादी रुकवाने के लिए शहर कोतवाली पहुंची। पुलिस शादी रुकवाने के लिए पहुंची, लेकिन तब तक निकाह हो चुका था। पुलिस सलीम को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। रात होने की वजह से मंगलवार को कुछ नहीं हुआ।

बुधवार सुबह ही तीनों पक्ष कोतवाली में जमा हो गए। उजरा अपने पति से तलाक लेने पर अड़ी थी। वहीं सलीम दोनों पत्नियों को साथ रखने की बात कह रहा था। काफी ना-नुकुर के बाद पुलिस का हाथ चला तो उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया।

मामला तब बिगड़ा जब दूसरी पत्नी अंजुम ने भी पति को ठग बताते हुए उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने बताया की शादी से दो दिन पहले ही सलीम उसके यहां से 25 हजार रुपये ले गया है। वो भी तलाक की मांग पर अड़ गई। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस समझौता कराने में जुटी थी।


पहली पत्नी की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया था। उसकी मांग के अनुसार पति ने उसे तलाक दे दिया है। दूसरी पत्नी भी तलाक के लिए अड़ी हुई है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

कल्पना मिश्रा, एसओ महिला थाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें