फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों का खुलासा न होने पर लगाया जाम

Sun, 28 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से नाराज दूकानदारों का गुस्सा शनिवार को आखिरकार फूट पड़ा। इस दौरान दूकानदार सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


साथ ही समेंदा गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य पर जाम लगा दिया। दूकानदारों की मांग थी, कि समेंदा गांव के पास पुलिस पिकेट लगाई जाए। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए।

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे से लगा जाम, दो घंटे बाद थानाध्यक्ष जहानागंज के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

बताते चलें कि पंद्रह दिन के भीतर जहानागंज थाना क्षेत्र के समेंदा बाजार सहित आसपास के गांवों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चोरियां हुई हैं। चोरों ने दूकान, मकान से लेकर गुमटी आदि तक को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


चोरियों पर रोक न लगने तथा किसी घटना का खुलासा न होने से नाराज लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए।

चोरी की घटना के शिकार शिवपाल प्रजापति, चंदन मोबाइल, बृजेश दुबे, त्रिवेणी चौबे आदि ने थाना क्षेत्र के समेंदा गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें