फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मामा के साथ भैरव धाम पोखरे में नहाते समय डूबा भांजा, दर्दनाक मौत

Tue, 06 Jul 2021 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के शेरजहांपुर खंजड़हा गांव निवासी भांजा मामा के साथ अंबेडकरनगर जिले में रहता था। वह मंगलवार को अपने मामला के साथ आजमगढ़ जिले में भैरव धाम में दर्शन-पूजन के लिए आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के महराजगंज कस्बा स्थित भैरवधाम पोखरे मे नहाते समय डूब जाने से एक किशोर की मौत हो गई। वह अपने मामा के साथ भैरवधाम पर दर्शन पूजन के लिए आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के शेरजहांपुर खंजड़हा गांव निवासी रजनीश मौर्य(16) पुत्र वशिष्ठ अंबेडकरनगर जिला के जैदपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। मंगलवार को अपने मामा रणजीत के साथ वह भैरव धाम दर्शन-पूजन के लिए आया था।

सुबह सात बजे मामा-भांजे पवित्र पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से भांजा रजनीश गहरे पोखरे में चला गया और डूब गया। किशोर के पोखरे में डूबते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने पोखरे में डुबकी लगाकर रजनीश को बाहर निकाल लिया। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत किशोर दो भाइयों में बड़ा था। घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचते ही कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें