फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल, न ही लगा रहे मास्क

विज्ञापन
सड़क पर बिना मॉस्क के चलते लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण का नया वैरियंट देश में दस्तक दे चुका है। अब तो यह बात भी सामने आ गई है कि देशी टीका कोरोना के नए वैरियंट पर कारगर नहीं हो सकती है। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। न तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है न ही कोई मास्क ही लगा रहा है। लोगों की यह लापरवाही व जिम्मेदारों का मूकदर्शक बना रहना कभी भी भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

शासन स्तर से कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रान को लेकर नए दिशा निर्देश जारी कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोगों से कोरोना गाइड लाइन का अनुुपालन करने को कह चुके है। इसके साथ ही अधिकारियों को भी गाइड लाइन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी जिले में कहीं भी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं हो रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर तो जम कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। मास्क का प्रयोग भी कहीं भी होता नहीं दिख रहा है। कोरोना हेल्पडेस्क भी शांत से पड़ चुके है तो वहीं जांच व टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी पड़ चुकी है। लोगों में कोरोना का संक्रमण का डर अब एकदम नहीं दिख रहा है। लोगों की यह लापरवाही व जिम्मेदारों का मूकदर्शक बना रहना कभी भी भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें