फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मीनू के हिसाब से खाना नहीं और न ही गणित-विज्ञान के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के सैयद मोड़ पर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने किया। जहां आवासीय विद्यालय में सबसे पहले गेट खुला होने पर उन्होंने प्रभारी वार्डेन नीलम को काफी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि आज मीनू के हिसाब से बच्चियों को नाश्ते में दूध, केला, अंकुरित चना देना था जो बच्चियों को नहीं मिला था। इस पर प्रभारी वार्डेन नेहा को डांट पड़ी। इसके बाद डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने बीएसए राजीव पाठक से फोन पर बातकर उनको यहां की बदहाली से अवगत कराया।
प्रभारी वार्डेन नीलम ने बताया कि 100 बच्चियों का नामांकन है, जिसमें मौके पर 60 बच्चियों की उपस्थिति थी। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी का कोई शिक्षक नहीं है। डॉ. प्रियंका मौर्या ने बीएसए राजीव पाठक को चेताया कि कमियां दुरुस्त नहीं की गईं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें