बता दें कि प्रतियोगिता में कुल 415 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में नेहा यादव प्रथम, आनंद कुमार दूसरे और अनुराग यादव तीसरे स्थान पर रहे।
प्रथम स्थान पर रही नेहा यादव को पुरस्कार के रुप में साइकिल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशा राय, संदीप कुमार, विमल कुमार, आदित्य, वैभव, लोकेंदर यादव, विपिन राय, आशीष यादव, परिवंद पासवान, रामप्रवेश आदि उपस्थित थे।
अध्यक्षता जगदीश राय और संचालन हरिशंकर सोनकर ने किया।