फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 15 व 16 अक्तूबर को जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी। इसको लेकर इंतजामों को लेकर बृहस्पतिवार को नेहरू हाल हाल के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। 51 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। वहीं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को तीन से चार परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्र का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें। मोबाइल या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी नहीं ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिबंधित सामान किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगा। आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरश: पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का फीडबैक अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें