आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लाक के मसीरपुर गांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला पहुंचे। इस दौरान मनरेगा के तहत श्रमिक सरोवर पर काम करते मिले। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सरोवर के निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। वहीं सीडीओ ने पटवध गांव में गोपालपुर विधायक द्वारा कराए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला बिलरियागंज ब्लाक के मसीरपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में बनाए जा रहे अमृत सरोवर को देखा। इस दौरान मनरेगा से श्रमिक कार्य कर रहे थे। उन्होंने ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अमृत सरोवर के निर्माण में तेजी लाए। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद वह पास के ही पटवध गांव में पहुंचे। जहां अरविंद सिंह के घर से पिच रोड की तरफ सोलिंग कार्य का निरीक्षण किया जो गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद द्वारा कराया गया है। इसकी लंबाई करीब 150 मीटर है, जिसपर करीब 2.51 लाख रुपये खर्च किए गए। इसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में सबकुछ ठीक मिला है। किसी प्रकार की कहीं पर कोई अनियमितताएं नहीं मिली है।