फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इसहाकपुर में भूमि पर कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर पथराव, अरदली चोटिल, पीएसी हुई तैनात

Thu, 15 May 2025 10:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कंधरापुर के इसहाकपुर गांव में भूमि पर कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में अरदली को चोट आई है जिसे अस्पताल ले जाया गया। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर भूमि पर अवैध कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की। घटना उस समय हुई जब नायब तहसीलदार मानवेंद्र गांव में कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराने पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी तैनात की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में राकेश नाम के एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। सदर एसडीएम सुनील धनवंत ने बेदखली का आदेश जारी कर दिया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार मानवेंद्र बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे।

राकेश के घर वाले राजस्व टीम का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता ही गया। इसके बाद राकेश के परिजन नायब तहसीलदार समेत अन्य लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में नायब तहसीलदार के अरदली को चोट लग गई। हालात बेकाबू होते देख राजस्व टीम को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद राकेश के घर वाले सड़क पर जाकर बांस बांध दिए। कंधरापुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। इस मामले में राकेश के परिवार के कुछ सदस्यों को थाने में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें