फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: अष्टमी पर महागौरी के किए दर्शन, मंदिरों में गूंजा- या देवी सर्वभूतेषु...; पाप-कष्ट से मुक्ति की कामना

Sat, 05 Apr 2025 06:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

नवरात्र की अष्टमी तिथि को जिले के देवी मंदिरों में दर्शन पूजन का दाैर चलता रहा। घरों में कलश स्थापना की गई। विधि-विधान से पूजन के बाद भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
नवरात्र की महा अष्टमी पर मंदिरों में लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्रि की अष्टमी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। मां महागौरी की आराधना करने से पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन


नवरात्रि के आठवें दिन जिले में मां महागौरी की आराधना की गई। जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शनिवार को भक्तों ने मां महागौरी की आराधना के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि किया। इसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध किया और सफेद रंग के वस्त्र सहित नारियल से बनी चीजें खीर, पूड़ी, हलवा, लड्डू और फल आदि अर्पित किया। 

मंदिरों में मां का भव्य शृंगार फूलों से किया गया। भक्तों ने हवन कर मां को प्रसन्न किया। मान्यता है कि मां महागौरी की आराधना कभी विफल नहीं जाती। मां का आशीर्वाद भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। उधर मां पाल्हमेश्वरी धाम पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने पल्हना माता के दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मेजवांः फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम, मुंडेश्वरनाथ मंदिर, शंकर जी तिराहा, शनिचर बाजार के श्रीराम मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

भक्तों ने किए मां के पूजन। - फोटो : संवाद
मां के दरबार में झूमे भक्त, दर्शन को लगा रहा तांता
निजामाबाद के भैरोपुर कला स्थित मां शीतला का दरबार अष्टमी के दिन महागौरी के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सैकड़ों माता के भक्त उमड़ पड़े। महागौरी की पूजा अर्चना कर सौभाग्य, धन संपदा, सौंदर्य आदि की वृद्धि की मन्नत मांगी। शनिवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 

उधर, समिति के सदस्यों द्वारा भव्य भजन-कीर्तन का क्रम जारी था। गायक कलाकार प्रमोद गौड़ ने ‘निमिया के डरिया मैया डालेली झलुववा‘ सहित अय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भक्तों ने झूम-झूम कर ताली बजाई और माता की जयकारा लगाए।
विज्ञापन

नवरात्र के आठवें दिन दर्शन के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं।  - फोटो : अमर उजाला
धूमधाम से पूजी गईं माता भगवती
आजमगढ़  ब्लाक के अवांव गांव स्थित मां भगवती मंदिर पर हर वर्ष की भांति शनिवार को धूमधाम से माता भगवती की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के बच्चों ने मंदिर के पुजारी संग पौधरोपण किया।

इस दौरान पंडित स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता रैली निकाली। रैली मन्दिर पहुंची जहां मंदिर के पुजारी गोलू बाबा के साथ मिलकर गांव के लोगों ने नीम और आम के पौधे लगाएं। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अजीत कुमार पाण्डेय व मंदिर के पुजारी पंडित गोलू पण्डित व अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें