फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 फरवरी से शुरू होगा राष्ट्रीय फाइलेरिया अभियान, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। केंद्र व प्रदेश की दो टीम जिले में मौजूद है और तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दे रही है। वहीं मंगलवार को जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट पर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम शुरू हो रहा है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने के साथ ही दवा आदि खिलाया जाएगा। केंद्र व प्रदेश स्तर से गठित दो टीमें भी जिले में पहुंच चुकी हैं, जो तैयारियों का जायजा ले रही हैं। एक टीम ने बिलरियागंज के अमरौला में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी विविध जानकारी ली। दूसरी टीम ने मऊकुतुबपुर में ग्रामीणों संग संवाद किया। इसके बाद दोनों टीम सीएमओ कार्यालय पहुंच कर बैठक की। इस टीम में डॉ. तनुज शर्मा, डॉ. अमरेश, डॉ. नीरज किशोर पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी राधेश्याम यादव, हरिकेश लाल, अरविंद चौधरी, राज किशोर सोनकर, हिंगोरा मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें