रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को थाने में शादी का झांसा देकर बलात्कार कर फोटो को सोशल साइटों पर सार्वजनिक करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें गांव के जितेंद्र यादव, रमेश , ललती, रीना, सीमा, अर्चना, नागेंद्र और महेंद्र को आरोपित किया है। पीड़िता का आरोप है कि जितेंद्र उसके 17 वर्षीय बेटी से प्यार करने का नाटक रचकर उसे अपने झांसे में लिया।
इसके बाद बलात्कार कर उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे सोशल साइटों पर सार्वजनिक कर दिया। इस संबंध में जितेंद्र के परिवारवालों से शिकायत करने पर वे मारपीटकर घायल कर दिए।
साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।