भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बेटी के प्रति बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बागखालिस बाजार में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोफियान खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बसपा नेता नसीमुद्दीन का पुतला फूंका।
बेटी के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष सोफियान खान के नेतृत्व में बागखालिस बाजार में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेताओं की तत्काल गिरफ्तार की मांग की।
सोफियान खान ने कहा कि मायावती के खिलाफ बयान देने पर पार्टी से निकाले गए भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बेटी, पत्नी और मां पर बसपा के नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर फुरकान, फिरोज, अताउललाह, माजिद, जिशान, नावेद, फहीम मौजूद रहे।