फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा उदासीन, धूलफांक रही बापू की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाएं तो लगवा दी गईं लेकिन उसकी सुध केवल दो अक्टूबर को ही ली जाती है। शहर के रैदोपुर स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा की शायद ही साल भर सफाई होती हो। प्रतिमा पर तो धूल और काई जमी ही है, पार्क में लगे पौधों तक की छंटाई करने की जरूरत नहीं समझी गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छता पर विशेष जोर रहता था। रैदोपुर पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। वहां स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और दो अक्टूबर को तिरंगा फहराया जाता है। सफाई की जाती है। उसके बाद कोई पुरसाहाल नहीं होता। इस साल नगर पालिका ने स्वतंत्रता दिवस के पहले इस पार्क की सफाई कराई थी। पार्क के गिर्द तो अक्सर सफाई होती है लेकिन पार्क और प्रतिमा की सफाई तो विशेष अवसरों पर ही होती है। बापू की जयंती में दो दिन बाकी हैं। कोई सामाजिक संगठन प्रतिमा स्थल की सफाई करेगा। नगर पालिका ने तो यहां के पौधों की छंटाई तक की जहमत नहीं उठाई है जबकि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर भर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें