फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाई महासभा ने पीपी किट और मास्क-95 की मांग

विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में नाई समाज की बैठक को संबोधित करते अवधेश शर्मा - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शमा ने जिला प्रशासन से सैलूनों पर कार्य करने वाले नाई के लिए पीपी किट और मास्क-95 दिए जाने की मांग की। वहीं, बैठक में सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने और अनुमति न होने की जानकारी होने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को भगा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले धर्मेंद शर्मा ने कहा कि जब तक सैलूनों को यह व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तब तक सैलून वाले स्वयं की व्यवस्था से मास्क और ग्लब्स पहनकर दाढी और बाल बनाएंगे और सामाजिक दूरी का ध्यान रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन द्वारा महंगाई को देखते हुए नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में बाल, दाढी बनाए जाने का मूल्य बढ़ा दिया गया है। इस अवसर पर छोटू सलमानी, बशीर सलमानी, हौसिला शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा, रमेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, रिंकू शर्मा, संतोष शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन तारिक सलमानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें