फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की सीमा से सटे गांवों के कूड़े भी उठाएं नगर पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड-19 महामारी पर रोकथाम के लिए जनपद के नोडल एवं प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के. रविंद्र नायक ने डीएम राजेश कुमार और सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला के साथ जूम एप के माध्यम से एनआईसी में शहर के सफाई व्यवस्था का हाल लिया। निर्देश दिए कि जलजमाव पर एंटी लार्वा, चूने का बराबर छिड़काव कराएं। रोज फॉगिंग कराने के लिए रोस्टर बनाएं। जिन-जिन ग्राम पंचायतों की सीमा नगर पंचायतों से लगी है, उसमें भी कूड़ा उठान और साफ-सफाई कराएं।
विज्ञापन

सीडीओ को निर्देश दिए कि बीडीओ व डीपीआरओ के माध्यम से जांच कराएं कि नगर पंचायतों से लगी ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान, साफ-सफाई कराई जा रही है या नहीं। कंटेनमेंट जोन में होम आइसोलेट संक्रमित व्यक्ति की मॉनीटरिंग कराएं। ध्यान दें कि कंटेनमेंट जोन में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या न बढ़े एवं न ही पुन: कंटेनमेंट जोन घोषित हो। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों को सैनिटाइज कराएं। बरसात के कारण नाला ओवरफ्लो है, उसे साफ कराएं। बीडीओ स्वयं भी आइसोलेट हुए संक्रमित व्यक्तियों से बात करें और प्रयास करें कि जिन क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं, वहां पर दूसरा केस न बढ़े। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक जितने भी अपूर्ण आवास हैं, उसे जल्द पूरा कराएं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें