फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नपं ने बुलडोजर से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। नगर पंचायत बूढ़नपुर के अंतर्गत भीलमपुर छपरा में चकमार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय सभासद संतोष शर्मा की शिकायत पर नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

सभासद के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति द्वारा चकमार्ग की भूमि पर अवैध रूप से ट्यूबवेल का हौद बना लिया था। इस संबंध में नगर पंचायत द्वारा संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। शुक्रवार को जब स्थिति जस की तस बनी रही, तो प्रशासन ने राजस्व टीम के साथ मौके पर बुलडोजर भेजा और ट्यूबवेल हौद को तोड़ दिया।
हालांकि नगर पंचायत की टीम पूरी तरह से चकमार्ग को खाली नहीं करवा सकी। इसके बाद राजस्व विभाग ने दोबारा पैमाइश कराई और संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर चेतावनी दी कि यदि रविवार तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सोमवार को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। राजस्व निरीक्षक राजाराम ने भी पुष्टि की कि पूर्व में भी कई बार पैमाइश की जा चुकी है और हर बार यह पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। अब उसे अंतिम चेतावनी दी गई है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर रामनिहाल वर्मा के साथ कांस्टेबल श्याममणि, कमाल अंसारी, अजीत तथा महिला कांस्टेबल भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें