फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया भागा बदमाश

Sat, 14 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से शुक्रवार की शाम पुलिस को चकमा देकर बलात्कार के आरोपी के भागने की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों सिपाहियों को शनिवार की सुबह निलंबित कर दिया। वहीं, शनिवार की देर शाम रौनापार थाने के देवरांचल से निलंबित सिपाहियों ने भागे बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन


निलंबित होने के बाद दोनों सिपाही आरोपी की तलाश में जुटे थे। बदमाश छिपने के लिए अपनी ससुराल जा रहा था।
बताते चले कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक होली के दिन अपने ही गांव की रहने वाली एक छह वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार किया।

घटना के संबंध में बालिका के पिता रामसिंगार ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह अतरौलिया थाने की पुलिस ने आरोपी रामसिंगार को बूढ़नपुर चौक से गिरफ्तार किया। देर शाम थाने से आरोपी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के लिए भेजा गया।

आरोपी को थाने के सिपाही नवीन निश्चिल पांडेय और बृजेश सिंह लेकर आए थे। जिला अस्पताल में रामसिंगार दोनों सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की सूचना से हलाकान पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाशी लेनी शुरू कर दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं लगा।
विज्ञापन


घटना के संबंध में अतरौलिया थाने के सिपाही नवीन निश्चिल पांडेय की तहरीर पर शहर कोतवाली में रामसिंगार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दोनों सिपाहियों की लापरवाही पाए जाने पर एसपी आकाश कुलहरि ने निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें