फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज अब सिर्फ वोट बैंक नहीं रहेगा : रशादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस जनसेवा को समर्पित करते हुए रशाद नगर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 45 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने किया।
विज्ञापन

राजनीतिक परिस्थितियों पर उन्होंने सपा, कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को चुनाव के समय वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी देने के समय उसे पीछे कर दिया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के मुद्दों पर राजनीतिक दल खामोश हैं। अब मुस्लिम समाज को अपने अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की लड़ाई खुद लड़नी होगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, महासचिव तल्हा रशादी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष नुरुल हुदा, जिलाध्यक्ष मोतीउल्लाह शेख समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें