फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में हत्या के आरोपी को गोली लगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
06 मुठभेड़ में घायल बदमाश का अस्पताल में चल रहा उपचार। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जनपद की जैतपुर थाना पुलिस ने अहरौला क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में शनिवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान आरोपी सतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस सतेंद्र के अलावा अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन अन्य फरार चल रहे हैं। पूरे घटनाक्रम में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। राजकमल अपने हिस्से के रुपये मांग रहा था, जो विपक्षी देना नहीं चाह रहे थे। यही वजह है कि मुख्य आरोपी काली जायसवाल, पंकज गिरी ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई। राजकमल को पिस्टल दिलाने के बहाने अवनीश यादव घटनास्थल पर लेकर आया था।
घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि अहरौला थाना क्षेत्र के हांसापुर खुर्द गांव निवासी राजकमल यादव उर्फ बंटी (24) की हत्या के मामले में वांछित आरोपी सतेंद्र यादव उर्फ छोटू, निवासी करमुल्हा, तिघरा व करमुल्हा गांव के बीच छिपा है। जैतपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र का घेराव किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सतेंद्र यादव के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण अंबेडकर नगर श्यामदेव ने बताया कि घायल आरोपी को सीएचसी भियांव से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 नवंबर को अहरौला थाना क्षेत्र के हांसापुर खुर्द गांव निवासी राजकमल उर्फ बंटी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास झाड़ियों में मिला था। उसकी मां तारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने काली जायसवाल, राम सिंह उर्फ बड़े टिल्लू, अवनीश यादव और पंकज गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात में सतेंद्र यादव की भी संलिप्तता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें