फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 98 लाख से बनेगा नगर पालिका का मल्टीपरपज हॉल

विज्ञापन
मल्टी परपज हाल बनाने के लिए जर्जर भवनों का हो रहा घ्वस्तीकरण। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में 98 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पुराने और जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का काम शुरू हो गया है। सभी विभागों के पटल एक ही छत के नीचे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में बनने वाले इस मल्टीपरपज हॉल में नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का कार्यालय भी होगा। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि शहर में कुल 25 वार्ड हैं।
मल्टीपरपज हॉल बनने के बाद शहरवासियों को गृहकर, जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, निर्माण और प्रकाश समेत विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा।
विज्ञापन

इससे लोगों को अपने काम कराने में सहूलियत मिलेगी और समय की बचत होगी। अभी लोगों को अपने कामों के लिए परिसर में स्थित अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता है।
मल्टीपरपज हॉल के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। ध्वस्तीकरण का काम पूरा होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। मल्टीपरपज हॉल के प्रथम तल पर सभासदों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।
00 वर्जन
98 लाख से मल्टीपरपज हॉल बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। परिसर में जर्जर भवनों को ध्वस्त कराया जा रहा है। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। इसमें एक ही छत के नीचे सभी विभागों के पटल होंगे। -डॉ. बृजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें