फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों की सफाई में जुुटी पालिका

Thu, 03 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
छठ पूजा
विज्ञापन
लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। ताल, पोखरों और नदियों के किनारे बेदियों का निर्माण भी शुरू हो गया है। वहीं नगरपालिका प्रशासन नगर क्षेत्र स्थित घाटों की सफाई कराने में लगा हुआ है। पूजा समितियां भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


इस बार छठ पर्व चार नवंबर से शुरू होकर सात नवंबर तक चलेगा। महिलाएं पुत्र प्राप्ति, पुत्र की सुख समृद्धि के लिए छठ व्रत रहती हैं। छह के मद्देनजर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग अभी से घाटों पर पहुंचकर आयोजन समितियों से संपर्क कर रहे हैं ताकि बेदियों को बना सकें। 

इस दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन घाटों की सफाई कराने में जुटा हुआ है। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, साफ-सफाई, साउंड और छठी माता के मूर्ति की स्थापना की जाती है। 
विज्ञापन


मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कस्बा में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर में तीन स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। फूलपुर के पिपरहा घाट पर मेला लगता है। यहां छठ पर जय मां दुर्गा क्लब और छठ पूजा समिति द्वारा सूर्य भगवान की मूर्ति स्थापित की जाती है। समिति के प्रबंधक अंगद सोनकर ने बताया कि पिपरहा घाट के कुंवर नदी तट पर जहां सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। बुधवार से साफ सफाई शुरू कर दी गई है। 

हालांकि नगर पंचायत द्वारा घाटों की साफ सफाई शुरू किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन कई स्थानों पर गंदगी बरकरार है। समिति के अध्यक्ष श्याम जी ने नगर पंचायत से घाटों पर साफ सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें