फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत से मुंबई व दिल्ली के रेल टिकट वापसी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी के मौसम में खांसी जुकाम के साथ कोरोना की दहशत में लंबी दूरी का रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों ने अब मुंबई व दिल्ली का टिकट वापस कराना शुरू कर दिया है। टिकट वापसी में चार्ज भी कट रहा है। टिकट वापसी कराने के लिए आरक्षण केंद्र में खासी भीड़ लग रही है। प्रवासियों को यह डर सता रहा है कि पिछले साल की तरह अगर लॉकडाउन की स्थिति बनती है तो, फिर भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

एक समय था जब मुंबई व दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों के कंफर्म टिकट के लिए मारामारी रहती थी। आज यह समय आ गया है कि लोग वहां के लिए पहले से ही कटवा चुके कन्फर्म टिकट को वापस कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण कोरोना का संक्रमण जो सुनामी का रूप धारण कर चुकी है। उधर अन्य प्रदेश में रह रहे लोग घर की तरफ लौट रहे हैं लेकिन अपने गांव रह रहे लोग दिल्ली व मुंबई को नहीं जा रहे है। क्योंकि लॉकडाउन होने के बाद घर लौटने की भी समस्या खड़ी हो जाएगी। ऐसे में सिर्फ दिल्ली व मुंबई से अधिक यात्री आ रहे लेकिन यहां से कम संख्या में यात्री जा रहे हैं। दिल्ली व मुंबई को जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की लिस्ट छोटी हो गई है। पहले जहां 200से अधिक वेटिंग रहता था। अब वहीं यह संख्या घटकर 50 से 100 तक आ गई है। किसी-किसी तारीख में कन्फर्म सीट भी मिल जा रही है।
मुंबई व दिल्ली से आने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं मुंबई व दिल्ली जाने वालों की संख्या घट गई है। टिकट भी वापस हो रहे हैं। वेटिंग की लंबी लिस्ट भी घटकर छोटी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें