फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्तार की वीसी से हुई पेशी, नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर मामले में सोमवार को एमपीएमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। वकीलों की शोकसभा के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख छह जुलाई मुकर्रर की। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में वर्ष 2014 में सड़क ठेके के विवाद के दौरान ठेकेदार पर मुख्तार के लोगों ने हमला किया था। घटना में ठेकेदार तो बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हुए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने तरवां थाने में मुख्तार समेत उसके लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में बाद में पुलिस ने भी मुख्तार व उसके लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसी गैंस्टर के मुकदमें में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। मुख्तार अंसारी जेल से ही वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। हालांकि अधिवक्ता पूर्व विधायक मोबीन अहमद व अधिवक्ता हरिवंश सिंह के निधन के चलते वकील न्यायिक कार्यो से विरत थे, जिसके चलते कोर्ट नहीं चल सकी और न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख मुकर्रर कर दी। मंगलवार को भी मुख्तार की मजदूर हत्याकांड में पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें