फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्व की सरकारों में होता था व्यापारियों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का व्यापारी सम्मेलन रविवार को नगर के शारदा तिराहा स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए व्यापार संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से लगातार व्यापारियों का विकास हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में जिस तरह अपराधियों द्वारा व्यापारियों का शोषण होता था, आज योगी राज में व्यापारी खुलकर अपने कामकाज को आगे बढ़ा रहे है। अब फिरौती जैसी अपराधिक घटनाएं खत्म हो चुकी है और अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने कहाकि छोटे, मझले, बडे किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजमगढ़ मंडल प्रभारी विजय सिंह बिन्नु ने कहा कि संगठन के माध्यम से व्यापारियों की आवाज सीधे शासन तक पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष मंयक गुप्ता ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरेंगे। संचालन जिला महामंत्री डॉ शैलेंद्र अग्रवाल ने किया। इस दौरान अभिषेक जायसवाल दीनू, गोविंद दुबे, गिरजानंद चैरसिया, विजय आनंद उर्फ दीपक राय, अजय चौरसिया, स्वतंत्र सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें