फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मजदूर हत्याकांड में वीसी से पेश हुआ मुख्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी की मंगलवार को मजदूर हत्याकांड में वीडियो कांफ्रेंसिंग से एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में एक गवाह का बयान हुआ। इसके साथ ही न्यायाधीश ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन जुलाई तय की। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण ठेके को लेकर माफिया मुख्तार अंसारी के लोगों ने 2014 में ठेकेदार पर हमला किया था। इस घटना में ठेकेदार तो बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार की तरफ से मुख्तार अंसारी व उसके लोगों के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला एमपीएमएलए कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को इस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ। न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष गवाह विश्वजीत उर्फ राहुल सिंह का बयान हुआ। गवाही अभी चल रही है। प्रदेश सरकार के इस मामले में नवनियुक्त किए गए विशेष अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बताया कि न्यायाधीश ने अब सुनवाई के लिए तीन जुलाई अगली तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें