फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैंगस्टर मामले में वीसी से पेश हुआ मुख्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे गैंगस्टर के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। एक गवाह की गवाही के बाद जज ने मुकदमे में अगली तारीख सात जून निर्धारित की। तरवां के ऐराकला में मजदूर की हुई हत्या के मामले में मुकदमा पहले से चल रहा है। इसी मामले को लेकर जनपद पुलिस ने माफिया मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। गैंगस्टर के मुकदमा में भी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मुकदमे में मुख्तार अंसारी जेल से ही वीसी से पेश हुआ। कांस्टेबल जितेंद्र सिंह यादव की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने इस मुकदमे की सुनवाई के लिए अगली तारीख सात जून निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें